Translate

Translate

Saturday, 19 October 2013

उन्नाव: सोने की तलाश में खुदाई जारी, ASI के लोगों ने बहाया पसीना

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के डौंडिया खेड़ा गांव में साधु के सपने के आधार पर खजाने की खोज में खुदाई का पहले दिन का काम खत्‍म हो गया है और अब शनिवार सुबह 10 बजे से फिर खुदाई शुरू होगी.
डौंडिया खेड़ा में उमड़ रही भीड़ को देखतें हुये शनिवार से सुरक्षा और कड़ी की जा रही हैं. शुक्रवार को डौंडिया खेड़ा में पीएसी की डेढ़ कंपनी तैनात थी. शनिवार को इसे बढ़ाकर तीन कंपनी कर दी जायेगी. इसके अलावा स्थानीय पुलिस के चार एसओ सहित 50 पुलिस के जवान लगाये थे जिनकी संख्या शनिवार से बढ़कर 100 जवान और 6 एसओ की हो जाएगी. इसके अलावा एक सीओ भी तैनात किया जायेगा.
इसके साथ ही उन्नाव पुलिस शनिवार से खुदाई स्थल के पास खोमचे और ठेले लगाकर खाने का सामान बेच रहे वेंडरों को भी प्रतिबंधित कर देगी. इसके अलावा स्थानीय पुलिस ने ये भी तय किया है कि जिस जगह पर खुदाई हो रही है वहां पर रात में निगरानी के लिये एक नाइट विजन कैमरा भी लगाया जायेगा.
यहां राजा राव रामबख्श सिंह के खंडहर हो चुके किले के पास 1000 टन सोना दबे होने का दावा है.
सुबह मंदिर में पूजा की गई, जिसके बाद पुरातत्व विभाग की 12 सदस्यों की टीम ने खुदाई शुरू कर दी. सुरक्षा के लिहाज से इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. इलाके में धारा 144 भी लगा दी गई है.

No comments:

Post a Comment